ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सलैया मिसरोद क्षेत्र के श्री मंशापूर्ण मंदिर में 10 से 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे एक लाख एक मिट्टी के शिवलिंग

भोपाल। सावन माह में शिव मंदिर प्रांगणों में मिट्टी के शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। सावन सोमवार से यह धर्म का काम गति पकड़ेगा। कई मंदिरों में मिट्टी के शिवलिंग बनाए जाने की शुरुआत होगी। इसी के तहत सलैया मिसरोद शिवा रायल पार्क फेस-दो में बड़ी संख्या में मिट्टी के शिवलिंग बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए श्री मंशापूर्ण मंदिर समिति की बैठक हो चुकी है। 10 से 31 जुलाई तक हर दिन शिवलिंग श्रद्धालु बनाएंगे। आयोजक प्रताप सिंह यादव ने बताया कि

इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ पहला सावन सोमवार 10 जुलाई से किया जाएगा। 100001 (एक लाख एक )पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं प्रतिदिन रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। 22 दिवसीय प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम होंगे। इधर शहर के अन्य शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। गुफा मंदिर में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुबह पांच बजे ही अभिषेक व श्रृंगार किया जा रहा है। श्री बड़वाले महादेव मंदिर में रोजाना बाबा श्री बटेश्वर की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर में सुबह से लेकर रात तक भक्तों का आना-जाना रहता है। बाबा श्री बटेश्वर के दर्शन करने लोग आ रहे हैं। श्री बड़वाले महादेव मंदिर में सुबह आठ बजे अभिषेक और संध्या में विशेष श्रृंगार के साथ आरती हो रही है। सावन मास में समिति द्वारा प्रसाद के रूप में पौधे का वितरण किए जा रहे हैं। मनकामेश्वर मंदिर नेवरी में भी प्रात: काल छह बजे रुद्राभिषेक किया जा रहा है। गौरी शंकर मंदिर फतेहगढ़ में सायंकाल शिव परिवार का श्रृंगार हुआ और ओम नम: शिवाय मंत्र के साथ हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही पशुपतिनाथ मंदिर, शिव मंदिर इतवारा, गिन्नौरी मंदिर, साईंधाम नेहरू नगर, सिद्धेश्वर मंदिर, झरनेश्वर मंदिर, भवानी मंदिर सोमवारा, त्रिभुवन लाल का मंदिर, पिपलेश्वर मंदिर नेहरू नगर, माता मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर अलग-अलग अनुष्ठान हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button