ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को आज इंदौर से दूसरी किस्त सौंपेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

इंदौर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त (एक हजार रुपये) जमा कराई जाएगी। इंदौर के सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा कराएंगे और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। इस दौरान एक लाख लाड़ली बहनें मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान लाड़ली बहनें स्वागत करेंगी। रोड शो के मार्ग में 11 मंच रहेंगे और 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी के साथ सशक्तीकरण का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की जाएगी।

स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। सम्मेलन में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक साइकिल रैली भी निकलेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे।

धार जिला भी जाएंगे

मुख्यमंत्री धार जिले के राजगढ़ से समीप मोहनखेड़ा में दोपहर करीब दो बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां लाड़ली बहना सेना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मोहनखेड़ा गेट से शाम चार बजे मुख्यमंत्री का रोड शो प्रारंभ होगा।

Related Articles

Back to top button