ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक में डॉक्टरों ने बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए

फरीदाबाद: समय रहते डाॅक्टरों के पास जाकर इलाज कराने के लिए किया प्रेरित।सीनियर सिटीजन फोरम सेक्टर 28 की आम बैठक हुई। जिसमें अकॉर्ड हॉस्पिटल, ग्रेटर फरीदाबाद के डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स के चेयरमैन, डॉक्टर युवराज तथा ईएनटी की सीनियर कंसलटेंट व यूनिट हेड, डॉक्टर बिपाशा ब्रज पुरिया ने बुजुर्गों को बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए।डॉ बिपाशा ने कहा कि नाक, कान, गले की छोटी-छोटी बीमारियों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 40 फीसदी बुजुर्गों को सुनने की समस्या रहती है। इसलिए डॉक्टर के पास जाने में शर्माना नहीं चाहिए। कई बार समस्या इतनी बड़ी नहीं होती और दवाइयों से ही ठीक हो जाती है। डॉक्टर युवराज ने कहा कि बुजुर्गों में अर्थराइटिस एक आम समस्या है। लगभग 100 प्रकार के अर्थराइटिस होते हैं। इनसे जोड़ों में दर्द और सूजन होती है। देर करने से टांगों में टेढ़ापन भी आ जाता है। इसलिए विशेषज्ञ का परामर्श लेने में देर नहीं करनी चाहिए। यदि जरूरी हो तो घुटने का ऑपरेशन करा लेना चाहिए। इस बैठक में फोरम के महामंत्री आरपी सिंह, प्रधान डीके बख्शी, वीपी भाटिया, बीके खन्ना, जेएस कौशल, आदर्श पराशर, वाईआर नागपाल, महेंद्र कुमार, एनके महेंद्रू, रविंद्र शर्मा, महेंद्र कुमार, पीएन नागपाल, डीके जैन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button