ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सोमवार को प्रोटोकाल व शीघ्र दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के पहले रविवार को देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने उमड़े। देर शाम तक दो लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिए थे।

मंदिर प्रशासन ने भक्तों को गणेश व कार्तिकेय मंडपम से भगवान के दर्शन कराए। भारी भीड़ को देखते हुए सोमवार को प्रोटोकाल व 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब ढाई लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

भक्तों को चारधाम मंदिर से महाकाल महालोक के रास्ते मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व सुगम दर्शन व्यवस्था का व्यापक प्लान तैयार किया था।

इससे कम समय में श्रद्धालुओं को सुविधा से भगवान महाकाल के दर्शन हुए। खास बात यह है कि रविवार होने के बावजूद अधिकांश समय भक्तों को परिसर में भी प्रवेश दिया गया।

दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने परिसर स्थित चौरासी में चार महादेव तथा अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किए। रविवार की भीड़ को देखते हुए सोमवार को प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का पालन किया जाएगा।

सोमवार को प्रोटोकाल व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी। साथ ही 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को स्थगित रखा जाएगा। श्रद्धालुओं को एक कतार से प्रवेश देकर तीसरी कतार से मंदिर के बाहर निर्गम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button