ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा दो की मौत एक गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिग्रामपुर में एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया है।

पुलिस ने बताया कि दमोह जबलपुर मार्ग पर जबेरा थाना क्षेत्र के सिग्रामपुर के धवालेन के पास रविवार की दोपहर में 18 चक्का ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार सूरज ठाकुर पुत्र मुन्ना ठाकुर निवासी सिंग्रामपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। भल्लू झारिया पुत्र कनछेदी झारिया (28) निवासी सिंग्रामपुर की जबेरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल शिवराज पुत्र अरविंदत्र (24) को जबलपुर रेफर किया।

घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया, जिसे काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने हटाया। बताया गया है कि तीनों बाइक सवार सिग्रामपुर की ओर आ रहे थे, जबकि ट्रक सिग्रामपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक तत्काल ही घटनास्थल से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button