ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर के पास मांस की दुकानें बंद कराने गए अधिकारी का दुकानदारों से विवाद

उज्जैन। महाकाल मंदिर के समीप स्थित तोपखाना में संचालित मांस की दुकानें बंद कराने शनिवार दोपहर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी का दुकानदारों से विवाद हो गया। रिमूव्हल गैंग प्रभारी गोपाल बोयत और उनकी टीम ने जैसे ही गोल्डन नामक दुकान से उसका होर्डिंग उतारना शुरू किया सारे दुकानदार एकत्र होकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि आपकी सारी शर्तें मंजूर हैं, तुड़ाई रोको। श्रद्धालुओं की भावना का पूरा ख्याल रखेंगे।

विवाद की सूचना पाते ही स्थिति संभालने तत्काल उपायुक्त संजेश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि दुकान के बाहर एक इंच अतिक्रमण मत करना। खाद्य सामग्री ढककर व्यापार करना, चाहो तो पर्दा लगा लो। आपस में सहमती बनी। शाम तक कई दुकानदारों ने आपत्तिजनक होर्डिंग हटाए और दुकानों के आगे हर पर्दा डाल अपनी दुकान संचालित कीं। जहां तक सवाल अतिक्रमण का रहा तो वो नहीं हटा। दुकानदारों ने नाली के आगे सड़क पर टेबले लगाकर दुकानें संचालित कीं।

कार्रवाई रोकने पार्षद भी पहुंचे

अवैध मांस की दुकानें बंद कराने की कार्रवाई रोकने कुछ पार्षद और उनके प्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि वे सबको समझा-बुझा कर अपनी दुकान ढंककर व्यापार करने को मना लें, आप चले जाएं। इस पर अफसर ने कहा कि ये तो आपको पहले ही कर लेना था। अगर ऐसा करते तो ये नौबत ही नहीं आती। लंबी बहस, बातचीत के बाद कुछ वरिष्ठजनों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। विवाद शांत होने के बाद निगम की रिमूव्हल गैंग ने महाकाल सवारी मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

पार्षद ने की थी प्रतिबंध लगाने की मांग

मालूम हो कि इसी वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी से पहले नगर निगम परिषद सम्मेलन में पार्षद गब्बर भाटी ने एक बेनर लहराते हुए महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग सहित संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों पर खुले रूप से मांस, मदिरा बेचने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध महापौर, निगम आयुक्त और अध्यक्ष से किया था। उनके द्वारा इस संबंध में दिए प्रस्ताव को निगम परिषद ने स्वीकृति प्रदान की थी।

निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने इस सिलसिले में निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह से कहा कि वे नियमों का पालन करते हुए संपूर्ण शहर के मुख्य मार्गों पर खुले रूप से मांस- मदिरा बिकना बंद कराए। सवाल धार्मिक भावना का है। ऐसा कोई काम न हो, जिससे लोगों की भावना आहत हो। इसके पालन में आदेश जारी हुआ और आदेश का पालन कराने को बेगमबाग और उसके आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई भी की।

बाद में ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के रूप में परिवर्तित हुई और देवासगेट बस स्टैंड परिसर, आगर रोड फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। वक्त के साथ कार्रवाई ठंडी पड़ी तो सप्ताहभर पहले महापौर परिषद के मनोनीत सदस्यों ने महाकाल सवारी और श्रावण मास के मद्देनजर महाकाल क्षेत्र के आसपास की अवैध मांस की दुकानें सख्ती से हटवाने का निर्णय लिया। महापौर मुकेश टटवाल ने कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, सत्यनारायण चौहान को सौंप दी। कार्रवाई देवास रोड स्थित नागझिरी क्षेत्र, आगर रोड पर मकोड़ियाआम क्षेत्र से शुरू होकर तोपखाने तक पहुंचीं

Related Articles

Back to top button