ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाएगी। ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। पश्चात भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रावण मास में चलायमान भस्म आरती व्यवस्था को यथावत रखा है। इसलिए सामान्य दर्शनार्थी को भी रात 2.30 बजे से ही मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी रात में ही दर्शन की कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं।

महाकाल की पहली सवारी सोमवार को

इधर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। पेंटर रघु पाठक द्वारा शनिवार को भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार किया गया। पालकी की साफ-सफाई कर इसे राजा की सवारी के लिए तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button