ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

भोपाल । भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर 25 सितंबर को भोपाल में चौथा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस बड़े आयोजन में पार्टी के 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। औपचारिक रूप से 25 सितंबर से प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश भी प्रधानमंत्री के माध्यम से कराने की तैयारी है।

बता दें कि अब तक पिछले दो चुनावों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्रा का समापन इसी कार्यकर्ता महाकुंभ में होता रहा है। कार्यकर्ता विजय संकल्प लेकर क्षेत्र में रवाना हो जाते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन राजधानी के जंबूरी मैदान में होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा।

पार्टी ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भी कार्यकर्ता महाकुंभ से ही चुनावी शंखनाद किया था। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ही चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत कराने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए भूपेन्द्र यादव के भोपाल आगमन के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया था।

इसके बाद से हर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी यह आयोजन कर कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाकर रवाना करती है। प्रदेश में लगभग 65 हजार से ज्यादा बूथ हैं। हर बूथ से 20 कार्यकर्ताओं को भोपाल आमंत्रित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होता है।

Related Articles

Back to top button