ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

जल्द ही बंद होने वाला है नागिन 6 इस दिन टेलीकास्ट होगा शो का लास्ट एपिसोड

 टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो ‘नागिन 6’ सक्सेसफुल सीरीज में से एक रहा है। इस शो के अब तक छह सीजन आ चुके हैं। एकता कपूर के इस शो के पहले सीजन में मौनी रॉय ने नागिन बनकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था। वहीं इस शो के छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने अपने यूनिक स्टाइल में दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। इस शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। नागिन के सभी सीजन काफी सफल रहे हैं, लेकिन नागिन 6 ने टीवी पर सबसे लंबा सफर तय किया है। इस शो से तेजस्वी को घर-घर में पहचान मिली है। लेकिन अब शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।

जल्द ही ऑफ एयर होगा नागिन 6

खबरें आ रही हैं कि नागिन 6 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। तेजस्वी के इस शो की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। शो की कहानी को लोगों ने काफी एन्जॉय किया था। शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही थी। हालांकि बाद में शो के ट्विस्ट एंड टर्न लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर ये शो नागिन 6 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नागिन 6 का आखिरी एपिसोड इस वीकेंड यानी 9 तारीख को ऑन एयर होगा। तेजस्वी प्रकाश ने इस शो में तीन अलग-अलग किरदार निभाए हैं।

दर्शकों को पसंद नहीं आए शो के ट्विस्ट

वहीं नागिन 6 में अब तक चार हीरो बदले जा चुके हैं। नागिन 6 का पहला एपिसोड बिग बाॅस के तुरंत बाद 12 फरवरी 2022 को ऑनएयर किया गया था। इस शो को 1 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। शो में तेजस्वी प्रकाश के अलग-अलग किरदारों के साथ हर ट्विस्ट में हीरो बदले जा रहे थे। इस शो में सिम्बा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, श्रेय मित्तल और वत्सल सेठ लीड रोल में नजर आए हैं। शो में तेजस्वी के अलावा महक चहल अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 6 के ऑफ एयर होने के बाद मेकर्स नागिन 7 को नई स्टार कास्ट के साथ लॉन्च कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button