ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लखनादौन के मठदेवरी में आदिवासी की हत्या तीनों आरोपित सगे भाई फरार

सिवनी। लखनादौन के मठदेवरी गांव में खेत की मेड़ से आना-जाना करने पर चल रहे विवाद में लाठी से पीटकर आदिवासी किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि रविशंकर इनवाती के खेत से लगा गांव के तीन सगे भाइयों ओमकार काकोड़िया, गणेश व लीला के खेत हैं। खेत जाने का दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण तीनों रविशंकर के खेत से आना-जाना करते थे। इस पर कई बार रविशंकर का विवाद होता था। मना करने के बाद भी इसी मेड़ से तीनों आना-जाना करते थे।

दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण खेत से जाना मजबूरी

लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तीनों से रविशंकर का विवाद होने पर ओमकार, गणेश व लीला ने लाठी से आदिवासी किसान रविशंकर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण पहले उपचार के लिए स्वजन पहले लखनादौन अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। गंभीर होने के कारण स्वजन नागपुर मेडि‍कल कालेज लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में दमतोड़ दिया।

मठदेवरी निवासी तीनों आरोपित सगे भाई फरार

थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। हमले के बाद मठदेवरी गांव निवासी तीनों आरोपित सगे भाई फरार हैं। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button