ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीधी में पेशाब कांड के बाद अब रीवा में चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल

रीवा । जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से इंटरनेट मीडिया में पिटाई का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। डिहिया उर्फ नरसिंहपुर के निवासी वर्तमान सरपंच दिनेश यादव अधेड़ के सिर पर चप्पल मारता दिखाई दे रहा है। पिटाई के वीडियो को सीधी के पेशाब कांड से जोड़कर वायरल किया गया था।

सरपंच को चंद घंटों के अंदर हिरासत में लिया

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर बोले- पुलिस ने जांच करते हुए दोषी चप्पल बाज सरपंच को चंद घंटों के अंदर हिरासत में ले लिया और विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया। वीडियो ठंड के दिनों का बताया जा रहा है। गत दिवस एक पत्रकार साथी ने वीडियो उपलब्ध कराया था इसकी जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

सरपंच ने ही की थी अधेड़ की चप्पल से पिटाई

बीते शुक्रवार को इंटरनेट मिडिया में एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और पीड़ित की पहचान कर उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में घटना सत्य साबित हुई

पीड़ित की पिटाई करने वाला व्यक्ति‍ गांव का ही सरपंच दिनेश यादव निकला। पुलिस ने तत्काल सरपंच को गिरफ्तार कर हिरासत के लिया और अपराध क्रमांक 205/23, धारा 294, 323, 506 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर हवालात में बंद कर दिया।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मारपीट का वायरल वीडियो 2 साल पुराना है। गत 9 दिसंबर 2021 को फरियादी की शिकायत पर थाना गोविन्दगढ़ में 423/21 धारा 454 के तहत मुक़दमा कायम किया गया था जिसमें आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

Related Articles

Back to top button