ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले विदिशा मामले की जांच करेंगे डीआइजी स्तर के अधिकारी

भोपाल। विदिशा में बेटी और पिता द्वारा खुदकुशी के मामले में गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जब छेड़छाड़ का विषय सामने आया था तो शिकायत दर्ज कर समन भेज दिया गया था। उसके बाद में जब लड़की द्वारा खुदकुशी की घटना सामने आई थी तो 306 के तहत केस दर्ज करके सुदीप धाकड़ को जेल भेज दिया था। धाकड़ के जेल से छूटकर आने के बाद लड़की के पिता द्वारा खुदकुशी की घटना सामने आई थी।

गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में आरोपित पर वापस कायमी कर, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के टीआई और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच किया गया है। मैं आज भोपाल से निर्देश दे रहा हूं कि डीआईजी स्तर का अधिकारी साथ टीम को लेकर जाएंगे और तीन दिन के अंदर इस पूरी घटना की रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद में जो-जो और दोषी निकलेंगे उसमें से किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गांधी परिवार जब-जब खुद को खतरे में पाता है, तब लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताता है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बार-बार वचन पत्र समिति की बैठक करने की जगह उनके 2018 के वचन पत्र के ही कवर पेज और तारीख बदल देना चाहिए। विधानसभा में कांग्रेस ‘बाहुबल’ की जगह ‘बुद्धिबल’ का प्रयोग करे, तो सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button