ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बसपा के मध्य प्रदेश प्रभारी रहे भगवान बड़ोले ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल। खरगोन जिले के बसपा अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रहे भगवान बड़ोले ने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय है कि खरगोन जिले में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर तरफ प्रयास कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं। जबकि, महेश्वर से पार्टी विधायक डा.विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

अब बसपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसमें बसपा के कसरावद विधानसभा के अध्यक्ष मिथुन बगलाना, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद गांगले सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, जिसे पार्टी कभी टूटने नहीं देगी।

Related Articles

Back to top button