ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रतलाम मंडल के उदयपुर सिटी- उधमपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उदयपुर सिटी से उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 जुलाई तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। इससे दोनों तरफ से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित किया जा सकेगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पश्चिम रेलवे ने अपने सभी मंडलों से यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई थी। इसमें से कुछ ट्रेनों को बढ़ाया गया है, तो कई ट्रेनें स्थगित कर दी गई है। ऐसे में वर्तमान ट्रेनों पर यात्रियों का अधिक दबाव पड़ रहा है। इसको देखते हुए रतलाम मंडल के उदयपुर सिटी से उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09655 उदयपुर सिटी-उधमपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, उदयपुर सिटी से तत्‍काल प्रभाव से 27 जुलाई तक प्रत्‍येक मंगलवार को शाम 4.05 बजे रवाना होगी। जो रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर ठहराव देकर बुधवार को शाम 6.05 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 09656 उधमपुर उदयपुर सिटी स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, उधमपुर से तत्‍काल प्रभाव से 26 जुलाई तक प्रत्‍येक बुधवार को रात्रि 10.05 बजे चलकर शुक्रवार को उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में राणा प्रताप नगर, मावली जंक्‍शन, चंदेरिया, भिलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, जयपुर गांधीनगर, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, लुधियाना, जालंधर कैंट एवं जम्‍मुतवी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, सात स्‍लीपर, एवं चार सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चल रही है।

Related Articles

Back to top button