ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Ujjain Mahakal News: महालोक में छांव का इंतजाम कार्तिकेय मंडपम में लगाएंगे जल पात्र – Ujjain News: Ujjain Mahakal News: महालोक में छांव का इंतजाम कार्तिकेय मंडपम में लगाएंगे जल पात्र

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। महाकाल महालोक में भक्तों को धूप व बारिश से बचाने के लिए कैनोपी लगाई गई है। देशभर से आने वाले दर्शनार्थी कम समय में भगवान महाकाल के दर्शन व जलाभिषेक कर सके इसके लिए कार्तिकेय मंडपम में भी जल पात्र लगाए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद से प्रतिदिन एक लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में सख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख हो जाती है। बीते छह माह से यही स्थित बरकरार है। मंदिर प्रशासन अब तक इन दर्शनार्थियों को सुविधा पूर्वक दर्शन कराता आ रहा है। इसलिए श्रावण मास के शुरुआती दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, इसलिए इसके लिए अतिरिक्त इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। श्रावण में भक्त भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सके इसलिए 4 जुलाई से सभा मंडप स्थित जलद्वार के यहां जल पात्र लगा दिए हैं। आने वाले दिनाें में गणेश व कार्तिकेय दोनों मंडपम से दर्शन की अलग व्यवस्था रहेगी। इसलिए कार्तिकेय मंडपम में भी जल पात्र लगाए जा रहे हैं।20 जुलाई तक पूरा होगा टनल का काममंदिर प्रशासन कार्तिकेय व गणेश मंडपम् से दर्शन की स्वतंत्र व्यवस्था करना चाहता है। कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश के लिए पूर्व से ही अलग व्यवस्था है। अब गणेश मंडपम में स्वतंत्र प्रवेश व निर्गम के लिए परिसर में टनल का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर प्रशासक के अनुसार 20 जुलाई तक टनल निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों हाल से दर्शन की पृथक-पृथक व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Back to top button