मुख्य समाचार
मुरैना : दबंगों ने युवक को मारी गोली घायल अवस्था में ग्वालियर भर्ती।
मुरैना में एक युवक के पैर में गोली मार दी। गोली उसके दाहिनें पैर में लगी है। जिन युवकों ने उसको गोली मारी है, उससे उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। गोली गुरुवार की रात साढ़े 9 बजे के लगभग मारी गई है। बता दें, कि आकाश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी चिंते का पुरा, अंबाह, मुरैना का रहने वाला है। उसकी उसके गांव के ही कुछ लोगों से दुश्मनी चली आ रही है। जिसके चलते उसके ऊपर एक केस भी लग चुका है। उन्हीं लोगों ने आकाश शर्मा को घेर कर गोली मारी। गोली उसके दाहिनें पैर में लगी है। गोली लगने के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई तो उसके परिजन उसे लेकर सीधा ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय ले गए तथा वहां उसका इलाज चल रहा है।



