ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीधी पेशाब कांड के वीडियो में छेड़खानी कमला नगर थाना पहुंची शिकायत

भोपाल। सीधी पेशाब कांड का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस घटना का वीडियो तेजी से पूरे देश में इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। इस मामले में अज्ञात शरारती तत्‍वों ने ऐसा कारनामा किया है, जिस पर बवाल मच सकता है। इस घटना के वीडियो में छेड़खानी कर उसमें राष्ट्रीय अस्मिता के जुड़े प्रतीकों को जोड़कर उसे नया रंग देने की कोशिश की गई है। यह वीडियो जब भोपाल पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी सन्‍न रह गए। कमला नगर थाना पुलिस इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है। हालांकि इस घटना के पीड़ित के गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने में से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक कमला नगर के एक युवक ने इंटरनेट मीडिया के एक समूह में इस आपत्तिजनक वीडियो को देखा तो वह चौंक गया और इस मामले की शिकायत लेकर तुरंत कमला नगर थाने पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर एफआइआर दर्ज करने का भरोसा दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने आला अधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में बता दिया है।

फिलहाल मामले को दबाने में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर पुलिस फिलहाल दबाने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि युवक की शिकायत पर मामले को जांच में ले लिया है और पूरे मामले में एफआइआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल इतना मालूम चला है कि वीडियो में छेड़खानी दक्षित भारत के एक राज्य हुई है। वहीं से किसी शरारती तत्‍व द्वारा वीडियो में कांटछांट कर उसे बहुप्रसारित किया गया है। इसमें पीड़ित व्‍यक्‍ति के स्‍थान पर राष्ट्रीय प्रतीकों को चस्‍पा करते हुए अपमानजनक ढंग से दर्शाया गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल फरियादी के बयान दर्ज हो रहे हैं। घटना की जानकारी के लिए थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Related Articles

Back to top button