ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दमोह में अनगोरी के जंगल में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या

दमोह। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के अनगोरी गांव के जंगल में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक के शव खून से लथपथ हालत में गुरुवार सुबह पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रजपुरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त मनोहर पिता मदन बारेला ( आदिवासी ) 40 के रूप में की गई। शव के ऊपर पाए गए जख्म से अनुमान लगाया गया है की युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जल्द होगा आरोपितों को गिरफतार कर हत्या की वजह का खुलासा

बताया जा रहा है की युवक की हत्या शराब के नशे में की गई, ऐसा कयास लगाया जा रहा है ।मृतक अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार शाम को देखा गया था और गुरुवार सुबह उसका शव जंगल में मिला। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके और जल्द पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा कर देगी। रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया की पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफतार कर हत्या की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button