ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

24 घंटे में फिर सक्रिय होगा मानसून भीगेगा शहर

ग्वालियर। जुलाई माह में लगातार पांच दिन तक मानसून लोगों को वर्षा के लिए तरसा चुका है, लेकिन अब बारिश के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले 24 घंटे में मानसून का सिस्टम फिर से सक्रिय होगा। शहर में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

बुधवार को आसमान में छिटके हुए बादल छाए रहने के कारण दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके चलते शहरवासियों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा। लोग पसीना-पसीना होते दिखे। धूप खिली होने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शाम के समय आसमान में घने बादल उमड़े और छह बजे के आसपास छुटपुट बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इसके चलते तीन घंटे के अंतराल में शाम साढ़े पांच बजे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर प्रदेश एवं गुजरात में चक्रवातीय घेरे के साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि छत्तीसगढ़ से ट्रफ लाइन गुजर रही है। मानसून की अक्षीय रेखा भी सामान्य स्थिति में पहुंच गई है। इन सिस्टमों के असर से अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर एवं चंबल संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला बुधवार देर रात से ही शुरू होने की संभावना है।

-ये रही पारे की चाल-

अधिकतम तापमान-35.7 डिसे

न्यूनतम तापमान-26.4 डिसे

कुल वर्षा-190.4 मिमी

05:30-27.2 डिसे

08:30-30.4 डिसे

11:30-34.0 डिसे

14:30-35.0 डिसे

17:30-30.0 डिसे

Related Articles

Back to top button