ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र में बाहरी राज्यों के कार्यकर्ताओं से भाजपा पता कर रही बूथों की जमीनी हकीकत

भोपाल। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व बाहरी राज्यों के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मध्य प्रदेश में बूथों की जमीनी स्थिति पता करा रहा है। ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में बाहरी राज्यों से भोपाल आए लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं में से सवा आठ सौ विस्तारकों को भाजपा ने मध्य प्रदेश में बूथों की जमीनी हकीकत पता करने के लिए सात दिनों के प्रवास पर अलग-अलग 1082 मंडलों में भेजा था।

हर बूथ पर पन्ना समिति, अर्ध पन्ना समिति बनी अथवा नहीं

उनके माध्यम से पार्टी जानना चाहती है कि हर बूथ पर पन्ना समिति, अर्ध पन्ना समिति बनी है या नहीं। इनके साथ मध्य प्रदेश के भी ढाई सौ कार्यकर्ताओं को बूथों पर भेजा गया था। प्रदेश में 65 हजार से अधिक बूथ हैं। देश के सभी राज्यों से आए बूथ कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि हम संकल्प लें कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा को जिताएंगे। बूथ जीता तो चुनाव जीता। 2023 में राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी और वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे।

विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों में जाएंगे तीन हजार कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आए अल्पकालिक विस्तारकों का चयन पार्टी ने अपने संगठन की मैदानी मजबूती का आकलन करने के लिए किया। देशभर से आए तीन हजार कार्यकर्ता मोदी का मंत्र लेकर उन चार राज्यों में भेजे गए, जहां इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं।

कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक बनकर काम किया

मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में सात दिनों तक कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक बनकर काम किया। हर कार्यकर्ताओं को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें आने वाले बूथों पर विस्तारकों ने बूथ कमेटी, पन्ना कमेटी और अर्ध पन्ना प्रमुख के लिए अब तक किए गए प्रयासों को परखा।

हर बूथ की विस्तार से समीक्षा

बूथ की मजबूती के लिए बैठक करके उन नई बातों से अवगत कराया, जिन्हें यहां लागू नहीं किया गया था। हर बूथ की विस्तार से समीक्षा की और प्रदेश संगठन के लिए रिपोर्ट भी तैयार की। बूथ पर भेजने से पहले इन कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया था। ये विस्तारक गुरुवार को अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना होंगे।

कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सेवा का पाठ

बूथ भेजे गए इन विस्तारकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा का पाठ भी पढ़ाया। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया था, उसी के अनुरूप विस्तारकों ने बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज सेवक बनकर काम करने की प्रेरणा दी। पीएम ने कहा था कि आप देखना आपकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदल जाएगा। उन्हें सीख दी गई कि जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़कर आपका बूथ मजबूत होगा।

इनका कहना है

भाजपा की मजबूती का आधार ही हमारा बूथ है। मध्य प्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के तहत बहुत सराहनीय काम किया गया है इसलिए देश के अन्य राज्यों से आए कार्यकर्ताओं को संगठन ने मप्र के हर मंडल तक भेजा था। इसका उद्देश्य सीखना-सिखाना था, जो नई बातें हैं उन्होंने हमें सिखाईं, कुछ अच्छे काम यहां से सीखे।

– डा हितेष वाजपेयी, प्रवक्ता भाजपा मप्र।

Related Articles

Back to top button