ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हवलदार के घर में रात एक बजे घुसा मनचला नाबालिग बेटी से मारपीट कर की छेड़खानी

भोपाल। कमला नगर पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस हवलदार के घर में मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे एक मनचला घुस गया। उसने हवलदार की नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत कर दी, विरोध करने पर मनचले ने नाबालिग से मारपीट कर दी। जब पीड़‍िता ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला।

घटना के समय पीड़ि‍ता के पिता और मां दोनों घर पर नहीं थे। बाद में पिता के घर आने पर नाबालिग ने थाने पहुंचकर घटना की एफआइआर दर्ज कराई। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक नाबालिग 11 वीं की छात्रा है। मंगलवार को उसके पिता अपने दामाद के साथ मंडीदीप गए थे और मां बेटे को छात्रावास में छोड़ने के लिए बाहर गईं थी।

घर पर हवलदार की नाबालिग बेटी और उसकी बड़ी बहन थी। तभी रात करीब एक बजे वैशाली नगर निवासी 22 वर्षीय गौरव उर्फ सौरव रघुवंशी ने छात्रा के शाासकीय आवास का दरवाजा खटखटाया।

छात्रा के दरवाजा खोलते ही वह घर के अंदर घुसकर आ गया और नाबालिग से अश्लील हरकत करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। जब नाबालिग ने जमकर शोर मचाया तो वह भाग निकला।

इसके बाद देर रात उसके पुलिस कर्मी पिता घर वापस लौटे तो नाबालिग ने अपने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। बाद में वह पिता को साथ लेकर कमला नगर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

छह माह से कर रहा है परेशान

आरोपित मनचला करीब छह माह से पुलिस कर्मी की बेटी को परेशान कर रहा है। वह उसके घर से कोचिंग और स्कूल जाते समय उसका पीछा करता है। एक बार और उसने ऐसी की घटना की थी तो नाबालिग ने पुलिस की डायल 100 को फोन कर बुला लिया था।

Related Articles

Back to top button