ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्यारह साल से फरार ठगी का आरोपित धार जिले से गिरफ्तार पत्रकार बनकर वारदातों को देता था अंजाम

बुरहानपुर। महिलाओं को लोन व नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर बीते ग्यारह साल से फरार चल रहे आरोपित कैलाश पोरवाल निवासी मंदसौर को पुलिस ने धार जिले के बदनावर से गिरफ्तार किया है।

आरोपित ने वर्ष 2011 में रास्तीपुरा स्थित सूर्या होटल के पीछे इस्लामिक टुडे भोपाल के नाम से मासिक पत्रिका का कार्यालय खोला था। खुद को पत्रकार बता कर वह शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करता था।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार हो गया था।

गत दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित कैलाश धार जिले के बदनावjर में पहचान छिपा कर रह रहा है। कोतवाली थाने की एक टीम पहुंची और उसे दबोच कर बुरहानपुर ले आई।

बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है। आरोपित के खिलाफ रायपुरिया, झाबुआ में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पुलिस अधीक्षक ने वर्षों पुराने प्रकरणों में जारी स्थाई वारंटों की तामीली को लेकर अभियान छेड़ रखा है। जिसके चलते वर्षों से फरार आरोपित और बदमाश पकड़े जा रहे हैं। आरोपित की गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक प्रशांत राउत की मुख्य भूमिका थी।

Related Articles

Back to top button