ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल से गोवा एवं जयपुर उड़ान शुरू होने से यात्री ब़ढ़े लगातार चौथे माह आंकड़ा एक लाख पार

भोपाल। भोपाल से गोवा एवं जयपुर उड़ान शुरू होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लगातार चौथे माह यात्रियों की संख्या एक लाख से अधिक दर्ज हुई है। माह-दर-माह भी संख्या बढ़ी है। पैसेंजर लोड बढ़ने से नई उड़ानें प्रारंभ होने की उम्मीद जगी है।

हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर तक सीधी उड़ान शुरू की है। गोवा तक पहली बार उड़ान शुरू हुई है। रायपुर उड़ान के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रायपुर उड़ान अब सप्ताह के सभी सात दिन संचालित हो रही है। बेंगलुरू रूट पर भी अतिरिक्त उड़ान शुरू हुई है। इसका असर यात्री संख्या में बढ़ोतरी के रूप में सामने आया है। मार्च, अप्रैल एवं मई माह के मुकाबले जून माह में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। विमानों के फेरे भी बढ़े हैं। गोवा उड़ान फिलहाल सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही है। यदि इसे सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जाता है तो यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

पुणे सहित तीन उड़ानों की उम्मीद

एयरपोर्ट अथारिटी को उम्मीद है कि एयर इंडिया की पुणे उड़ान जल्द शुरू होगी। यह उड़ान छह माह से बंद है। इंडिगो की कोलकात्ता एवं लखनऊ उड़ान इस साल शुरू हो सकती है। यदि यह तीनों उड़ानें प्रारंभ हो गई तो भोपाल क्लब डेढ़ लाख में शामिल हो सकता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी कहते हैं कि गोवा में नया एयरपोर्ट तैयार हो गया है। उम्मीद है कि भोपाल को कनेक्टिविटी मिलेगी। बाकी शहरों तक भी उड़ानें प्रारंभ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यात्रियों की संख्या और विमानों के फेरे

माह — यात्री संख्या — विमानों के फेरे

जनवरी — 98,100 — 764

फरवरी — 96,947 — 899

मार्च — 103,338 — 842

अप्रैल — 104,666 — 820

मई — 114,322 — 872

जून — 117,073 — 886

Related Articles

Back to top button