ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर से जीप चुराकर भागे आरोपितों को जीपीएस की मदद से गुजरात में पकड़ा

 इंदौर। एमआइजी थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमती जीप (थार) चुराकर भागे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिस जीप को चुराया, उसमें जीपीएस लगा था। पुलिस लाइव लोकेशन देखते हुए आरोपितों तक पहुंच गई।

श्रीनगर निवासी जमीर सईद अहमद ने जीप (जीजे 05 आरएस 8375) अनूप नगर में खड़ी की थी। आरोपित जीप को चुरा ले गए। जीप में जीपीएस लगा हुआ है। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और भावनगर पुलिस की मदद से पेट्रोल पंप से पकड़ लिया। आरोपितों ने बताया कि जमीर से रुपयों का लेनदेन था। उसने रुपये नहीं चुकाए तो कार लेकर भाग गए। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

ड्रग तस्कर खान को जमानत नहीं, आवेदन निरस्त

इंदौर। ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता कमाल खान के बेटे बिलाल खान को सत्र न्यायालय से जमानत नहीं मिली। उसने जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन न्यायालय ने इसे निरस्त कर दिया। एजीपी अभिजीतसिंह राठौर ने बताया कि जमानत के आवेदन पर विशेष न्यायाधीश पंकज यादव के न्यायालय में सुनवाई हुई। अभियोजन की तरफ से तर्क रखा गया कि आरोपित को जमानत का लाभ दिया गया तो समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button