ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विवादित फिल्म आदिपुरुष को लेकर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

इंदौर। विवादित फिल्म आदिपुरुष को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता ने मंगलवार को फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाने वाला डिस्क्लेमर प्रस्तुत कर दिया। कोर्ट अब मामले में 6 जुलाई को सुनवाई करेगी।

याचिका में केंद्र शासन, सेंसर बोर्ड, फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर ओम भारत राउत और स्क्रिप्ट राइटर मनोज शुक्ला पक्षकार हैं। सेना के पूर्व अधिकारी ब्रिगेडियर प्रमोद सक्सेना व अन्य की ओर से प्रस्तुत जनहित याचिका में कहा है कि इस फिल्म में आराध्य देवताओं का गलत तरीके से चित्रण किया गया है। यह आपत्तिजनक है। फिल्म में दिखाए गए तथ्य रामायण के विपरीत हैं। तथ्यों के साथ फिल्म में छेड़छाड़ की गई है। इससे आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

देशभर में दायर हैं कई याचिकाएं

इस फिल्म को लेकर देश के कई राज्यों की हाई कोर्ट में याचिकाएं चल रही हैं। इन सभी में फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप है। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर मनोज शुक्ला पर फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा और वाक्यांशों को लेकर भी आरोप लग चुके हैं। फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन भी हो चुके हैं। देश की अलग-अलग हाई कोर्ट में फिल्म को लेकर चल रही याचिकाओं में कोर्ट ने नोटिस जारी कर संबंधित पक्षकारों से जवाब मांगा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इंदौर में चल रही याचिका को भी कोर्ट सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए नोटिस जारी कर देगी।

Related Articles

Back to top button