ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज, परिजनों ने SP को दिया आवेदन

अशोकनगर: अशोकनगर में ईसागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की किशोरी के साथ 4 दिन पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग का आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि गांव का युवक पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देकर एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी द्वारा 4 दिन पहले की गई छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।पीड़िता के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले किशोरी नहा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घरवालों को बताने पर उसके भाई को मारने की धमकी दी। किशोरी का एक ही भाई है इस वजह से वह डर गई और अपने परिवार वालों को नहीं बताई। इसी बीच उसने मौका पाकर 5 से 6 बार दुष्कर्म किया।स्कूल की लड़कियों के सामने ले जाने पर हुआ खुलासा23 सितंबर को किशोरी स्कूल जा रही थी तभी वह रास्ते में बाइक से आया और उसे जबरदस्ती स्कूल जाने से रोका और अपने साथ ले जाने लगा। किशोरी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। स्कूल की छात्राओं के सामने मारपीट हुई तो वह डर गई और सीधा भाग कर अपने घर पहुंच गई। यह पूरी घटना अन्य छात्राओं ने देखी और उन्होंने स्कूल में जाकर बताइए। शिक्षकों ने घटना की जानकारी किशोरी के पिता को दी। घर पर मां ने पूछा तो 1 साल से हो रहे दुष्कर्म के बारे में सारी बात बताई। फिर परिवार वाले लड़की को लेकर ईसागढ़ थाने पहुंचे जहां पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की मांगपीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि थाने में जब वह लड़की को लेकर गए तो वहां पर कहा गया कि पुरानी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। तत्काल की जो छेड़छाड़ की घटना हुई है उसी मामले में रिपोर्ट लिखी जाएगी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। जबकि लड़की से कई बार दुष्कर्म हुआ है। पीड़ितों ने लड़की का मेडिकल कराने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की मांग की है।ईसागढ़ थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि 23 तारीख को लड़की थाने आई थी छेड़छाड़ का मामला बताया था और रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। कोर्ट में भी बयान दे दिए थे। आज थाने नहीं आई सीधे चली गई, जाने क्या सोचा होगा। अब वो 376 का मामला बता रहे हैं तो उसका मेडिकल करवाएंगे।

Related Articles

Back to top button