ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जिस बकरे की बलि दी उसी की आंख खाने से हुई शख्स की मौत, हैरान कर देगा पूरा मामला

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक व्यक्ति को बकरे की आंख निगलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, व्यक्ति शराब के नशे में था और नशे में ही बकरे का मांस खाने लगा। ऐसे में वह बकरे की आंख निगल गया, जो उसके गले में जाकर फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

दरअसल सूरजपुर के मदनपुर गांव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहां शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और सब्जी बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से बकरे की कच्ची आंख उठाकर उसे निगल गया। इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नहीं माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले में फंस गई। काफी देर तक वो बागर के गले मे फंसी रही लेकिन उसने पानी नहीं पिया जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने खूब शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। बागर के दोस्त के मुताबिक, मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा। इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा और उठाकर खा गए। गले में आंख फंस गई उसे पानी पीने कहा लेकिन नहीं पिया उसके बाद तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बागर के साथी उसे उठाकर सूरज के सरकारी अस्पताल लेकर आये लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। उसकी श्वान नलिका चोक हो गई थीं। यहां अस्पताल में उसकी जान चली गई थी।

Related Articles

Back to top button