ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल की भस्मारती के साथ हुई श्रावण महीने की शुरुआत, भक्त को मिलेंगे 20 घंटे दर्शन

उज्जैन : आज से सावन का पवित्र महीना शुरु हो गया है। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज से 59 दिवसीय श्रावण महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई है। हर रोज देश-दुनिया से लाखों की संख्या में बाबा के भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके लिए आज सुबह 3 बजे बाबा महाकाल के मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद महाकाल को जल से स्नान कराया गया। फिर फूल, भांग, दूध, चंदन और गुलाल से महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 59 दिवसीय श्रावण महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस वर्ष अधिकमास होने के कारण श्रावण मास लगभग 2 माह का है। सुबह 3 श्रावण मास बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि आज से बाबा महाकाल अपने भक्तों को 20 घंटे दर्शन देंगे। सोमवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिनों तक महाकाल मंदिर के पट रात्रि 3 बजे खोले जाएंगे जो कि रात्रि 11 बजे तक खुले रहेंगे।

महाकाल को स्नान करने के बाबा का विशेष शृंगार किया गया। महाकाल को फूलों से सजाया गया और गुलाल, चंदन अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया था। बाबा महाकाल को भक्ति भाव से श्रद्धालुओं ने भस्म अर्पित की।

महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल भक्तों के लिए प्रतिदिन की अपेक्षा 1 घंटे पूर्व यानी कि सुबह 3 बजे जागे। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, इस बार भगवान महाकाल की श्रावण और भादो मास में 10 सवारियां निकलेंगी, जिसमें भगवान महाकाल अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे।

Related Articles

Back to top button