ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

भारत के खिलाफ हार भी जीत होगी जानिए क्यों पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने कही से बात

जब से विश्व कप 2023 शेड्यूल की घोषणा हुई है। तब से सभी की नजर भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई हैं। यह महामुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगी। पाकिस्तान भारत आने से आनाकानी कर रहा है। ऐसे में उसके आने पर संशय है। अगर पाकिस्तान टीम नहीं आती है तो क्वालीफायर मुकाबले की शीर्ष 3 को विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा।

शादाब खान ने भारत के खिलाफ मैच पर कहा

भारत से मैच पर पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से एक खुशी मिलती है। इस मैच में दबाव अलग होता है। अब हमें वहां जाता है, तो पता है कि उनका घरेलू ग्राउंड होगा। हम वहां वर्ल्ड कप खेलने के लिए जा रहे हैं। इसलिए हमें टूर्नामेंट के बारे में सोचना चाहिए न कि भारत के खिलाफ मैच के बारे में। अगर हम भारत के खिलाफ जीत जाते हैं और वर्ल्ड कप हारते हैं, तो इसका फायदा नहीं है।

7 साल बाद भारत आएगी पाकिस्तान टीम

शादाब खान ने कहा, ‘भले ही हम भारत के खिलाफ हार जाएं, लेकिन वर्ल्ड कप जीत जाते हैं तो यह सबसे बड़ी जीत होगी। यह हमारा मुख्य उद्देश्य है।’ बता दें पाकिस्तान टीम 7 साल बाद भारत आएगी। पिछली बार टीम 2016 में टी20 विश्व कप के दौरान आई थी। तब मैच धर्मशाला में खेला जाने वाला था, लेकिन सुरक्षा कारणों से कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button