ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को एमपी एमएलए कोर्ट से राहत नहीं 5 जुलाई को पेशी पीएम मोदी पर टिप्पणी का मामला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में आरोपित कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया के आवेदन को जिला न्यायालय सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राजा पटेरिया की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने आवेदन में मामले की जांच के दौरान राजा पटेरिया पर लगाई गई धाराओं को निरस्त किए जाने की मांग की। न्यायालय ने इस मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आवेदन को खारिज कर दिया| शासन की ओर से इस मामले में एजीपी जगदीश शाक्य पैरवी कर रहे थे। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

यह था विवादित बयान

आरोप है कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को एक ग्रामीण क्षेत्र में एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए देखा गया, जिसमें वह कहते हैं, “पीएम मोदी लोगों को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटेंगे. अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का भविष्य संकट में है। अगर आप संविधान को बचाना चाहते हैं तो मोदी की ”हत्या” के लिए तैयार रहें। हालांकि, बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने हत्या की बात को चुनाव में हराने से जोड़कर सफाई दी थी। उन्होंने खुद को महात्मा गांधी की अहिंसा की विचारधारा का पालन करने वाला नेता भी बताया।

Related Articles

Back to top button