ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने देखी तैयारियां कहा कोई पात्र मतदाता न छूटे वोटिंग में ना हो असुविधा

भोपाल। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन करने आए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता के साथ लिया जाए। मतदाताओं को मतदान करने में कोई असुविधा न हो, इस पर ध्यान दिया जाए।

यह बात चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित बैठक में कही। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों ने जिले में चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।

चुनाव आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आए दल ने महिला और पुरुष मतदाता, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्रों के हटाने, संशोधन, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की उपलब्धता और जांच, सुरक्षा की व्यवस्था, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की तैयारी आदि विषयों पर जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों ने तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी और बताया कि चुनाव में लगने वाले पुलिस बल और कर्मचारियों की आवश्यकता का आकलन कर लिया गया है। उप निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है।

इस बैठक से पहले आयोग के अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश में चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी। दो अगस्त से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ होगा। इसकी तैयारियां सभी जिलों में कर ली गई हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।

इसके साथ ही राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू,वरिष्ठ प्रमुख सचिव एनएन बुटोलिया, सचिव अमित कुमार, संचालक स्वीप संतोष अजमेरा सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button