ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गौहर महल में शिल्प बाजार में उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 03 जुलाई को भी शहर में कई ऐसी गतिविधियां हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बागसेवनिया पहली बार गुरु पूर्णिमा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।महोत्सव का आरंभ सुबह नौ बजे होगा, जोकि शाम चार बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे से व्याख्यान और कुलपति का अभिभाषण होगा।

सुंदरकांड एवं भजन की प्रस्तुति:सिया कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मकान नंबर 15 कस्तूरी रायल पार्क कटारा हिल्स में ‘महाराज श्री कृपा मानस मंडल’ द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सूर्यानंद एवं पुरुषोत्तम सोनी मौजूद रहेंगे। सुंदरकांड एवं भजन की प्रस्तुति भी दी जाएगी। समय सुबह 10 बजे है।

रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी:मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में गोंड समुदाय की चित्रकार रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

गौहर महल में शिल्प बाजार :मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से गौहर महल में शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में शिल्पकार और बुनकर स्वयं उपस्थित होकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

पावस गोष्ठी : अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, जिला भोपाल के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान एवं पावस गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शिवाजीनगर स्थित विश्व संवाद केंद्र में शाम पांच बजे से सात बजे तक आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button