ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 4: कार्तिक-कियारा की फिल्म ने वीकेंड पर किया कमाल कमाए इतने करोड़

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। दर्शकों को सत्यप्रेम और कथा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं अब वीकेंड पर फिल्म की जमकर कमाई की है। चौथे दिन का फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पिछले तीन दिनों से भी ज्यादा हुआ है। इसी के साथ फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई कर ली है। भुल भुलैया 2 के बाद अब एक बार फिर कार्तिक और कियारा की फिल्म ने कमाल कर दिया है। ईद के मौके पर रिलीज हुई सत्यप्रेम की कथा दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है।

वीकेंड पर मिला बड़ा जंप

समीर विदवान्स के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी और संडे को शानदार कलेक्शन किया। कार्तिक और कियारा की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई कम हो गई थी, जिसमें फिल्म ने सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की।

चार दिनों में की इतने करोड़ कमाई

इसी के साथ फिल्म ने वीकेंड पर 10.10 करोड़ की कमाई की। वहीं संडे को बड़ा जंप लेते हुए सत्यप्रेम की कथा ने 12 से 12.80 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो सत्यप्रेम की कथा चार दिनों में 38.35 से 39.15 करोड़ की बीच कमाई की है। इस तरह से फिल्म चार दिनों में अभी तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अब देखना ये होगा कि फिल्म वर्किंग डे पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं। वहीं आने वाले दिनों में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज होने वाली है।

 

Related Articles

Back to top button