ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

से शुरू हुई थी भारती सिंह-हर्ष की लव स्टोरी इत्तेफाक से मिले और बन गए हमसफर

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी शानदार काॅमेडी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग के सभी दीवाने हैं। भारती भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। आज भारती सिंह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको भारती की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा भारती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। भारती ने कॉमेडियन और राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। भारती और हर्ष का एक बेटा भी है। कपल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

भारती और हर्ष की लव स्टोरी

दरअसल हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की मुलाकात सबसे पहले कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। इस शो में भारती कंटेस्टेंट थीं और हर्ष लिंबाचिया इस शो के स्क्रिप्ट राइटर थे। हर्ष का काम उस समय कुछ खास नहीं चल रहा था। वे जिस भी कंटेस्टेंट के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे, वो शो से बाहर हो जाता था। भारती को भी उस समय कुछ अलग करना था। भारती के करियर की शुरुआत थी।

ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेट करने का फैसला लिया था। लेकिन एक बार फिर वही हुआ, हर्ष ने भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखी और भारती शो से बाहर हो गईं। इसके बाद एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए एक और राउंड रखा गया था।

इसके लिए भारती के पास एक और मौका था कि वे अपने लिए किसी और से स्क्रिप्ट लिखवा लें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। भारती ने एक बार फिर हर्ष पर भरोसा करते हुए अपनी स्क्रिप्ट उन्हीं से लिखवाई। इस बार ये स्क्रिप्ट दोनों के लिए सक्सेसफुल साबित हुई।

इसके बाद भारती अपनी सारी स्क्रिप्ट हर्ष से ही लिखवाने लगीं। इसी के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों वर्कफ्रंट के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी क्लोज आने लगे। साल 2017 में हर्ष और भारती सिंह शादी के बंधन में बंधे। साल 2022 में भारती ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा।

Related Articles

Back to top button