ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देवर से संबंध तोड़कर तीसरे के पास गई भाभी तो कर दी बेटे सहित हत्या दोहरे हत्याकांड का खुला राज

रीवा। जिला मुख्यालय से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर वर्षा में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के द्वारा बताया गया है कि 4 वर्ष से महिला का पति लापता था। ऐसे में उसका 2 साल पहले रिश्ते के देवर से संबंध हो गए। इसके बाद वह तीसरे के संपर्क में आई गई थी। इसी बात से आक्रोशित प्रेमी देवर ने महिला को सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया। वहां खंडहर नुमा कालेज की छत पर ले गया। काफी समझाइश दी। नहीं मानी तो मार डाला। मर्डर के वक्त बेटा भी साथ में था। लगा कहीं हत्या का राज न खुल जाए। ऐसे में मासूम का गला घोट दिया।

26 जून को मिला था शव

अंधी हत्या के दूसरे दिन शव मिला था और चौथे दिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपित देवर को उठाया। वह मृतका से अक्सर बात करता था। ऐसे में मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस ने सुना दी तो आरोपित ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि गत 26 जून को सोनवर्षा गांव स्थित कौशलेश द्विवेदी की 15 साल से बंद कालेज की छत पर एक महिला व बच्चे का शव मिला। 28 जून को मृतका की शिनाख्त अनीता हरिजन पति अच्छे लाल हरिजन निवासी टडहर थाना सोहागी और मृत बालक की पहचान रोहित हरिजन पुत्र अच्छे लाल हरिजन निवासी टडहर के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ली है।

आरोपित ने स्वीकार किया जुर्म

सोहागी पुलिस ने सायबर सेल की मदद से संदेही कमलेश हरिजन पुत्र महावीर हरिजन 28 वर्ष निवासी रायपुर जंगल को उठाया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ शुरु की। तब आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती दिखाने पर आरोपित टूट गया। फिर जुर्म स्वीकार कर लिया है। बयान में हत्या के संबंध में पूरी कहानी सोहागी पुलिस को बताई है। अंतत: आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button