ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देवास के सोनकच्छ में मूक-बधिर को खंभे से बांधकर महिला ने की मारपीट

सोनकच्छ (देवास)। देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के गांव दौलतपुर का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें एक महिला इंदौर-भोपाल हाईवे पर मूक बधिर व्यक्ति को बांधकर मारपीट कर रही है। महिला वीडियो में यह कहती दिख रही है कि मूकबधिर संतोष उसे फोन लगाकर परेशान करता है। महिला ने ही वीडियो बनवाया है।

महिला उसे मुर्गा बनने को कहती रही

महिला ग्राम दौलतपुर की ही निवासी है। वह संतोष पर ताबड़तोड़ वार करती नजर आ रही है। साथ ही महिला व्यक्ति से उठक-बैठक लगवाने का भी कहती है। इसके अलावा महिला उसे मुर्गा बनने का भी कह रही है। मूकबधिर संतोष उसे हाथ जोड़कर व कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन महिला उसकी एक भी नहीं सुनती है व उसे लगातार मारती है।

सोनकच्छ पुलिस को इशारे में बताई बात

सोनकच्छ पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वीडियो किस दिनांक का है, उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। फरियादी संतोष भी पुलिस थाने पहुंचा और इशारे में उसने यह बात पुलिस को बताई है।

महिला को थाने में बैठाया

दो मिनट 50 सेकंड के वीडियो के मामले में टीआइ नीता देअरवाल ने कहा कि महिला को थाने में बैठाया है, लेकिन प्रकरण दर्ज करने के लिए फरियादी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही मूकबधिर होने के कारण प्रकरण दर्ज करने में भी परेशानी आएगी। घटना का समय और स्थान भी तय करना मुश्किल होगा।

Related Articles

Back to top button