ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ढाबा में हंगामा कर रहे बदमाशों को भाजपा नेता ने जाने के लिए कहा तो बोला- किससे उलझ रहे हो तुम्हें पता नहीं यहीं मर्डर कर दूंगा

धमतरी। कुरूद के छत्तीसगढ़ ढाबा में उत्पात मचा रहे धमतरी के तीन युवकों को समझाइश देना भाजयुमाे के कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर और उसके तीन साथियों को मंहगा पड़ गया। तीनों युवकों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में अनुराग चंद्राकर को गंभीर चोट आई है। यशवंत साहू के नाक में धारदार हथियार से तीन-चार बार वार करने से गंभीर चोट लगी है। दोनों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुरूद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून की रात भाजयुमाे के कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर नेशनल हाइवे कुरूद में स्थित छत्तीसगढ ढाबा में अपने मित्र अनुराग चंद्राकर, यशवंत साहू, मुकेश नागवानी और सतीश चंद्राकर के साथ खाना खाने गए थे।

कुरूद के ढाबा में मारपीट

ढाबा में खाने का आर्डर देकर बैठे थे। रात 12 से एक बजे के बीच तीन लड़के वहां पहुंचे और गुंडागर्दी करते हुए गाली गलौज कर हंगामा करने लगे। ढाबा की टेबल-कुर्सी को पटकने लगे। यह हंगामा देखकर सतीश ने तीनों लड़कों को समझाइश दी और वहां से जाने के लिए कहा।

इसके बाद एक लड़के ने मर्डर करने की धमकी देते हुए कहा कि किससे उलझ रहे हो तुम लोग को पता नहीं है। पहले भी मर्डर के केस में जेल जा चुका हूं। तुम लोगों का यहीं मर्डर कर दूंगा। इसके बाद धारदार चाकू और औजार को दिखाकर सतीश चंद्राकर के साथ तीनों मारपीट करने लगे।

यशवंत के नाक में गंभीर चोट, दोनों घायल रायपुर में भर्ती

अनुराग चंद्राकर और यशवंत साहू बीचबचाव करने आए तो धारदार चाकू से अनुराग चंद्राकर के चेहरे, गाल और यशवंत साहू के नाक में तीन-चार बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक आरोपित का सिर फट गया है।

मुकेश नागवानी और सतीश चंद्राकर ने ढाबा के कर्मचारियों की सहायता से तीनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपित मनीष कुमार साहू उर्फ मनी रोकड़ा, ऋषभ सोनी और कृष्णा नायक तीनों धमतरी निवासी है। तीनों आपराधिक किस्म के हैं। अनुराग और यशवंत को सिविल अस्पताल कुरूद पहुंचाया गया। जहां से रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button