ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड Tiger Shroff संग नजर आईं दिशा पाटनी एंजॉय किया MFN मैच

अक्सर अपने फैशन को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली दिशा पाटनी और फिटनेस फ्रीक टाइगर श्रॉफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। ब्रेकअप के बाद अब दोनों पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों के साथ के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। दिशा और टाइगर के अफेयर और ब्रेकअप कई सालों तक खबरों में बने रहे हैं। दोनों को इंडस्ट्री के पावर कपल्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। पिछले साल उनके ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब एक बार फिर दोनों को साथ देख बी टाउन में काफी गाॅसिप हो रही है।

साथ नजर आए दिशा और टाइगर

ब्रेकअप के बाद पहली बार दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखाई दिए हैं। कपल ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित MFN मैच को साथ एंजॉय किया। उनके साथ एक्टर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी दिखाई दीं। दोनों साथ बैठे एक-दूसरे के साथ मुस्कुराकर बात करते दिखाई दे रहे थे। उनकी बाॅन्डिंग को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक बार फिर शायद दोनों साथ आने वाले है। दोनों का भले ही ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वे आज भी अपनी दोस्ती को बरकरार रखे हैं। इस दौरान टाइगर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए। वहीं दिशा वन शोल्डर क्राॅप टाॅप के साथ बैगी पैंट पहने नजर आईं।

वायरल हुआ वीडियो

दोनों का कूल लुक लोगों को काफी पसंद आया। टाइगर की बहन कृष्णा भी इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि दिशा और टाइगर फिल्म बागी 2 के समय से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। वे अक्सर एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे। लेकिन पिछले साल ऐसी खबर आई थी कि दिशा और टाइगर का ब्रेकअप हो गया है। इसकी वजह ये बताई गई थी कि टाइगर को अपने काम पर पूरा फोकस करना था। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर और दिशा के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। टाइगर जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ और ‘गनपत’ में नजर आएंगे। वहीं दिशा के पास ‘योद्धा’ और ‘प्रोजेक्ट के’ जैसी फिल्में हैं।

 

Related Articles

Back to top button