ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बस में आग लगने से 26 लोगों की जलकर मौत।

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई. बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया. उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई. लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया गया. हाइवे पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया.पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.बुलढाणा बस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे की जांच का आदेश दिया है. सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर घटना की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों का सरकारी खर्च पर तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button