ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तत्काल सरेंडर करें गुजरात हाईकोर्ट का तीस्ता सीतलवाड़ को जमानत देने से इनकार

 गुजरात हाईकोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने तीस्ता को तत्काल सरेंडर करने का आदेश दिया है। बता दें सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता को सशर्त जमानत देते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा था। आज (शनिवार) गुजरात हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें उनके वकील ने 30 दिनों तक गिरफ्तार नहीं किए जाने का अनुरोध किया था। जस्टिस देसाई की बेंच ने इस अनुरोध को खारिज करते हुए तुरंत सर्मपण करने को कहा है।

सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप

तीस्ता सीतलवाड़ को पिछले साल 25 जून को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीस्ता पर आरोप है कि उन्होंने 2002 दंगों में निर्दोष लोगों को झूठा फंसाने की साजिश रची। साथ ही सबूतों से छेड़छाड़ कर तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन पर केस अहमदाबाद ब्योरो में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 7 दिन की पुलिस कस्टडी में रखने के बाद 2 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पिछले साल किया था गिरफ्तार

गुजरात दंगों से जुड़े एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया की याचिका खारिज कर दी थी। एहसान की दंगों में मौत हो गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि जाकिया की याचिका मेरिट नहीं है। इसके लिए तीस्ता दोषी हैं। उन्होंने अपने फायदे के लिए भावनात्मक रूप से जाकिया का इस्तेमाल किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ ने ऐसा इसलिए किया ताकि मामले को लंबे समय तक जिंदा रख सके और उसको फायदा मिलता रहे। अदालत ने कहा, ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद तीस्ता को गुजरात पुलिस ने मुंबई से अरेस्ट कर लिया था।

Related Articles

Back to top button