ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दतिया के बुहारा गांव के पास फिर हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 घायल

दतिया। दतिया के बुहारा गांव के पास शनिवार को फिर हादसा हो गया। पहले बारात ले जा रहा ट्रक पलटा था और अब घटोरिया पूजन के लिए जा रहे लोगों का ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे उसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक घटोरिया पूजा के लिए बकरे की बलि देने जा रहे अहिरवार समाज के लोगों का ट्रैक्टर बुहारा गांव के पास पलट गया। पलटने की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के सामने सांप आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रैक्टर को साइड से काटा। लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। जिससे ट्राली में बैठे 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन दिन पहले पलटा था ट्रक, तीन की गई थी जान

तीन दिन पहले बुहारा गांव के पास ही बारात का ट्रक रपटे के पास पलट गया था। ट्रक पलटने से उसमें बैठे 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button