ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्राइमरी स्कूलों में दो माह बाद लौटी रौनक फूलमाला पहनाकर किया नौनिहालों का स्वागत

भोपाल। प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों की कक्षाएं दो माह बाद शनिवार से फिर शुरू हो गई है। पहले दिन प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल खूब नजर आई। राजधानी भोपाल के स्‍कूलों में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर और ढोल-ताशे के साथ किया गया। स्कूलों की प्राइमरी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थियों को गणवेश व किताबों का वितरण किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भोपाल जिले में सरकारी स्कूल 1100 के करीब हैं। इसमें करीब पांच लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों की संख्या लगभग तीन हजार है। इसमें सीबीएसई और आइसीएसई स्कूल भी शामिल हैं। पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा निजी स्कूलों में बच्‍चों को चाकलेट भी वितरित की गईं। बता दें, कि प्रदेश में सरकारी स्कूल 15 जून से शुरू होना थे। भीषण गर्मी के चलते स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने स्कूल खुलने की तिथि में वृद्घि कर दी थी। छठवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं 20 जून से शुरू हो गई थी। एक जुलाई से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

किताबें वितरित की गईं

सरकारी स्कूलों में पहले दिन प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई। साथ ही पांचवीं तक के बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। प्रायमरी कक्षाओं में पहले दिन फन डे के रूप में मनाया गया। बच्चों की कला व संगीत की कक्षाएं लगाई गई।

Related Articles

Back to top button