ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ठक्कर बापा वार्ड में पानी भरा लोगों ने खोला मोर्चा

मुंगेली। नगर पालिका के ठक्कर बापा वार्ड में वर्षा का पानी भरने से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका आफिस को घेराव कर दिया। उन्होंने समस्या दूर करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय के सामने भड़ास निकाली।

उन्होंने नगर पालिका अधिकारी से वार्ड में समस्याओं को दूर करने सहित कई मांगों को लेकर चर्चा की और इस बीच बहस हुआ। उन्होंने नगर पालिका का घेराव करते हुए बताया कि कहा कि वर्तमान में मुख्य मार्ग में घुटने तक पानी भरा हुआ है, इसके पीछे प्रमुख कारण नाली निर्माण एवं सड़क फुटपाथ से नीचे हो जाना, वार्डवासियों ने बताया कि इस भरे हुए पानी में घर के शौचालयों से निकलने वाले गंदे पानी का जमाव भी हो रहा है, इससे बीमारियों का फैलना निश्चित है। उन्होंने अध्यक्ष और अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा वार्डवासी नारकीय जीवन जीने मजबूर है। पहली बारिश में ही घुटनों तक पानी भरा हुआ है, घरों में पानी घुस रहा हैं, इससे आवागमन बाधित है। लोगों ने कहा कि खंभे के तार में करेंट आ रहा है। इससे पहले भी अवगत कराया गया है, कितुं इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने ठोस कदम नहीं उठाने पर गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा पार्षद भी समस्या को लेकर उदासीन है।

हेमेंद्र ने लोंगो को दिया समझाइश

नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा वे ठक्कर बापा वार्ड के नागरिकों की मांग को जायज मानते हैं और उनका गुस्सा जायज है। वार्ड में घुटने तक का पानी भरा हुआ है। नगर पालिका की नियम जटिल है कुछ कामों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर काम करना पड़ा। इसके लिए उन्होने वार्डवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

समस्या दूर की जाएगी: सिंह

सीएमओ अनुभव सिंह ने कहा हुए नगर पालिका के दोनों इंजीनियरों को मौके पर भेजा है साथ ही बिजली विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। जलभराव को लेकर कहा सड़क के लिए प्राक्कलन भेजा गया है। नाली सफाई एक बार कराया गया है इसके लिए टेंडर भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button