ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी 24 घायल

अनूपपुर, डिंडौरी, शहडोल। जिले की पुष्पराजगढ़ की सरई चौकी के बगदरा घाट पर शनिवार सुबह एक बस पलट गई। यह बस डिंडोरी जिले से शहडोल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही थी। घटना सुबह 11 बजे की है। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं। 2 को अधिक चोट पहुंची है, अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ व एंबुलेंस पहुंची और तुरंत घायलों को राहत पहुंचाई।अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है। दूसरे के सिर में चोट आई है।

बरघाट के मोड़ पर बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया

बरघाट के मोड़ पर बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। घायलों को पांच 108 एंबुलेंस वाहन से पुष्प राजगढ़ तहसील क्षेत्र के खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सरई, करनपठार एवं राजेंद्रग्राम थाना की पुलिस पहुंची। इसी तरह डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं। यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे।

Related Articles

Back to top button