मध्यप्रदेश
AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 1 जुलाई को MP में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे
भोपाल। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 जुलाई को विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कल ग्वालियर में एक ‘महारैली’ को संबोधित करेंगे।




