ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक सवार निर्माणधीन सड़क पर बीस फीट घिसटे तीन की मौत

भोपाल। कोलार इलाके में गुरुवार तड़के पौने पांच बजे के करीब बाइक सवार चार लोग सेमरी जोड़ पर निर्माणधीन सड़क पर हादसे का शिकार हो गए।उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस के फीट के करीब सड़क पर घिसटते चले गए। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला की को गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलार थानाप्रभारी जय कुमार सिंह ने बताया कि मूलत: डिंडौरी निवासी 21 वर्षीय अजीत मेश्राम,25 वर्षीय सतीश झारिया , 23 वर्षीय लल्ला और महिला गणपतिबाई धुर्वे यह सभी श्रमिक हैं और मजदूरी के लिए भोपाल में हैं। वह महाबाडियां में रहते हेैं। गुरुवार तड़के आइएसबीटी की तरफ से यह लोग चाय पीकर महाबाडियां कजलीखेड़ा की तरफ एक की बाइक पर चारों सवार होकर जा रहे थे। सेमरी जोड़ पर सड़क का निर्माणधीन कार्य चालू हैं,वहां उनकी बाइक पुलिया से टकराकर बीस फीट के करीब सड़क पर घिसटती चली गई। इसमें बाइक सवार चारों को गंभीर चोटें लगी। उसी समय दूसरी तरफ से एक बाइक सवार की गुजारा तो उसने घायलों को सड़क पर खून में लथपथ देखा और इसकी हादसे की सूचना पुलिस को दी, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत और सतीश को जेपी अस्पताल भिजवाया। वहां उन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक लल्ला ने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।महिला गणपतिबाई धुर्वे को भी गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के स्वजनों के आने के बाद उनको पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सड़क निर्माण के कारण लगातार हो रहे हादसे

कोलार इलाके में लगातार जाम लगाना आम हो गया है। इस सेमरी जोड़ पर सड़क निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस कारण से इस मार्ग पर वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते आ रहे हैं। जबकि कजलीखेड़ा की तरफ से रात के समय दो पहिया वाहन चालक रफ्तार में वाहन चलाकर निकलते हैं। इससे कई बार हादसे होते हुए बचे हैं।

Related Articles

Back to top button