ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

उंगलियों की बनावट से जानें बीमारियों के संकेत जानें क्या कहता है हस्तरेखा ज्योतिष

हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है और हस्त रेखा ज्योतिष में माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति के कर्मों के कारण होता है। विशेषकर हाथ की रेखाएं किसी भी जातकों के कर्मों के आधार पर निर्धारित होती है और इन रेखाओं से हम किसी भी जातक के भविष्य के बारे में आसानी से अनुमान लगा सकते हैं। ऐसे कि हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की उंगलियों की बनावट के आधार पर यह भी पता किया जा सकता है कि भविष्य में जातक किन-किन गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकता है –

उंगलियों के आकार से जानें बीमारी

उंगलियों का आकार व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव डालता है। हस्त रेखा ज्योतिष के मुताबिक सीधी उंगलियों वाले लोगों को बड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। ऐसे लोगों के कार्यों में रुकावट कम होती हैं और वे स्वस्थ रहते हैं।

– मोटी उंगलियों वाले व्यक्ति उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और लकवा के शिकार भी हो सकते हैं। यह लोग दांतों की समस्या से भी अक्सर परेशान रहते हैं।

– पतली उंगलियों वाले व्यक्ति को कोई बड़ा या दीर्घकालिक रोग नहीं होता है, लेकिन वे जल्दी थक जाते हैं और शारीरिक काम करने में असमर्थ हो जाते हैं। इसलिए उन्हें अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए ताकि उनकी शारीरिक ताकत बनी रहे।

– जिन लोगों की उंगलियां टेढ़ी होती है, वे व्यक्ति कार्य से क्रांतिकारी होते हैं, ऐसे लोग गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

– छोटे उंगलियों वाले व्यक्ति गर्म मिजाज होते हैं। इसी कारण से उन्हें उच्च रक्तचाप और हृदय रोग होने की आशंका होती है।

– लंबी उंगलियों वाले व्यक्ति रोगों के प्रति संवेदनशील होते हैं और उन्हें रोग जल्दी पकड़ लेते हैं। मौसमी बीमारियां उन्हें जल्दी चपेट में ले लेती है। इन लोगों को खानपान में सावधानी रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button