ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में 184 ट्रैफिक चालान की राशि दोगुनी कर दी, गजट नोटिफिकेशन जारी।

भोपाल मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के परिवहन विभाग द्वारा चुनाव के ठीक पहले मध्यप्रदेश में ट्रैफिक चालान की राशि को दोगुना कर दिया गया है। दिनांक 27 जून 2023 को मध्यप्रदेश राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है। यानी यह संशोधन दिनांक 27 जून 2023 से मध्य प्रदेश में लागू हो गया है। मोटर यान अधिनियम की धारा 184 के तहत जुर्माने की राशि में परिवर्तन मध्यप्रदेश राज्य पत्र क्रमांक 198 भोपाल, मंगलवार, दिनांक 27 जून 2023- आषाढ़ 6, शक 1945 परिवहन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल में लिखा है कि, क्र. 4081-1353603-2023-आठ मोटरयान अधिनियम, 1988 (1988 का 59 ) की धारा 210क द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार, एतद्द्वारा, खतरनाक तरीके से मोटरयान चलाने हेतु उक्त अधिनियम की धारा 184 में यथाविहित जुर्माने की राशि की दो गुना जुर्माने की राशि प्रवृत्त करती है। 184 MV ACT 1988 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति खतरनाक तरीके से वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो 6 महीने का कारावास और ₹1000 जुर्माना का प्रावधान है। यदि 3 साल के भीतर दोबारा पकड़ा जाता है तो जुर्माना की रकम ₹2000 हो जाएगी। उपरोक्त संशोधन से मध्यप्रदेश में यह राशि दोगुनी कर दी गई है यानी पहली बार पकड़े जाने पर ₹2000 जुर्माना और 6 महीने की जेल और दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹4000 का जुर्माना और 6 महीने की जेल निर्धारित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button