ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

Big Breaking- पाकिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो मेजर समेत छह जवानों की मौत

पाकिस्तान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के बलूचिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में पाकिस्तानी सेना के दो मेजर समेत छह जवानों की मौत हो गई है। जियो न्यूज के मुताबिक, यह घटना कल देर रात हरनाई जिले के खोस्त शहर के पास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में दो पायलट भी सवार थे, जो अपनी जान बचाने में कामयाब हुए।

हादसे में मरने वालों में दोनों मेजर की पहचान 39 वर्षीय मेजर खुर्रम शहजाद और 30 साल के मेजर मुहम्मद मुनीब अफजल के रूप में हुई है। इसके अलावा 44 वर्षीय सूबेदार अब्दुल वाहिद, 27 वर्षीय सिपाही मुहम्मद इमरान खान, 30 वर्षीय नायक जलील और 35 वर्षीय सिपाही शोएब मृतकों में शामिल हैं। 

इससे पहले अगस्त में भी एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी सेना के छह जवानों की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते-भरते यह हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया था। एक दिन बाद यह मूसा गोथ, विंडार, लासबेला में मिला था। यह शाम करीब साढ़े पांच बजे क्वेटा से कराची जाते समय लापता हो गया था।

Related Articles

Back to top button