ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रतलाम गर्भवती को बाईक पर ले जा रहे थे रास्ते में दिया बच्चे को जन्म विडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

रास्ते में ही देना पड़ा बच्चे को जन्म

*रतलाम गर्भवती को बाईक पर ले जा रहे थे रास्ते में दिया बच्चे को जन्म विडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप*

रतलाम जिले के बरडा ग्राम पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में खुले मैदान में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि बच्चा और महिला दोनों ठीक है और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई है।
रास्ते में ही देना पड़ा बच्चे को जन्म
दरअसल बरडा ग्राम पंचायत के बयाटोक गांव में एक आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन मोटरसाइकिल से स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। इस वजह से उसे मोटरसाइकिल से उतारकर रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। वहीं इस पूरे मामले में जलगांव जिला पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष केशो राम निनामा ने बताया कि आजादी के 75 साल बाद भी इस क्षेत्र में कई जगह ऐसी है, जहां पर किसी तरह की कोई स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। इस वजह से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। केशो राम निनामा ने बताया कि यहां पर बारिश के मौसम में तो दो पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद सांसद एवं जनप्रतिनिधि इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है।
वीडियो वायरल होते स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
महिला का बच्चे को जन्म देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र रायकवार, स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एनजीओ एंबुलेंस में मां और बच्चे को इलाज के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मां और बच्चे का प्राथमिक उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जच्चा बच्चा दोनों की ही फिलहाल अभी ठीक है।
मामले की होगी कार्रवाई
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र रायकवार ने बताया कि महिला के परिवार ने 108 पर कॉल किया था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण ठीक से बात नहीं हो पाई थी। हालांकि उनका कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिसकी भी लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button